फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल विकास समिति के महत्व पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। प्राथमिक पाठशाला देवल में एक्शन एड के सहयोग से अर्पण संस्था की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल विकास समिति के महत्व, विद्यालय कैसा हो, स्कूल प्रबंधन में भागीदारी विषय पर अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों सहित संस्था के कार्यकर्ताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन


कार्यशाला में जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रेनू ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रदीप पाल, आदर्श विद्यालय ऊंचाकोट के शिक्षक कमान लुंठी, राइंका सिंघाली के प्रवक्ता गोविंद भंडारी, राइंका अस्कोट के प्रधानाचार्य लक्ष्मण पोखरिया, देवत के प्रधान त्रिलोक राम, हिनकोट की प्रधान शहनाज बेगम, देवल स्कूल के शिक्षक राजनारायण सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें