पिथौरागढ़। पंडित दीनदयाल जयंती पर 25 सितंबर को देहरादून में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रीय मूल्यों पर समर्पित कवि सम्मेलन में द एशियन एकेडमी के 12वीं के विद्यार्थी पंचम कन्याल को सर्वश्रेष्ठ युवा कवि चुना गया। उन्हें दस हजार रुपये का पुरस्कार मिला।
पंचम को सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक स्वामी वीरेंद्रानंद ने बताया कि पंचम ने कक्षा 7 से लिखना शुरू कर दिया था। पंचम की माता विमला कन्याल गृहणी, पिता हरीश सिंह कन्याल सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। बताया कि पंचम को लौटने पर विद्यालय में समारोह पूर्वक सम्मानित किया जाएगा।