फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का सुधार नहीं करने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
थल(पिथौरागढ़)। मस्मोली -कुकरौली मार्ग खस्ताहाल हो गया है। कई बार मांग करने के बावजूद सड़क का सुधार नही करने से नाराज ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


मस्मोली-कुकरौली मोटर मार्ग पिछले 10 साल से मात्र 10 किमी ही बनी। यह सड़क बनी है वह भी खस्ताहाल है। बरसात में कीचड़ के कारण सड़क चलने लायक नहीं रहती है। मस्मोली के पास सड़क में दो किमी तक कीचड़ होने से आवागमन में परेशानी होती है। मालासीमा के पास सड़क खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी है।

सड़क पर बड़ा सा गड्ढा बन गया है। इस स्थान पर बमुश्किल वाहन गुजर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी से गुस्साए लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन कर किया। उन्होंने विभाग को नालियां बनाने, सड़क से मलबा हटाने, कीचड़ वाले स्थान पर स्वेलिंग करने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पंद्रह दिनों के भीतर सड़क की दशा ठीक नहीं करने पर उग्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में दीपक सिंह सामंत, दुर्गा सिंह सामंत, मोहन मेहता, मुकेश जोशी, रवि कुमार, प्रेमा देवी, सीमा देवी, पार्वती देवी शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें