फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने बांहों पर काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। जिले के सभी विद्यालयों, खंड उप शिक्षा कार्यालयों में भी कर्मचारियों ने विरोध जताया।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी मोहन चंद्र जोशी को अन्यापूर्ण तरीके से पदोन्नति से वंचित रखने, छह माह बाद भी वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक पद पर पदोन्नति के लिए अर्ह कार्मिकों की पदोन्नति अकारण रोकने, प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति स्थल संशोधित नहीं करने पर सभी कर्मियों ने नाराजगी जताई।

जिले के सभी विद्यालयों, खंड एवं उपशिक्षा कार्यालयों में प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्योति कुमार पांडेय, मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पंत, संयुक्त मंत्री राजेंद्र राणा, जिलाध्यक्ष सौरभ चंद, सचिव कैलाश बिष्ट, वीरेंद्र सिंह, शिव शंकर, पंकज खोलिया, षष्ठी सिंह रावल, भगवती पंत, नवीन पाठक, कवींद्र बोरा, गायत्री पांगती, शैलेश पंत, केशव भट्ट, राजीव लोचन पाटनी, प्रदीप खड़ायत, भुवन जोशी, ईश्वर भारती, दिनेश जोशी, धीरेंद्र भंडारी, भूपेश चंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें