बेड़ीनाग/गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। श्री नागदेव रामलीला कमेटी ने इस बार की रामलीला के लिए तालीम (पूर्वाभ्यास) शुरू कर दी है। इस बार भी रामलीला के तालीम मास्टर पंकज पंत हैं।
कमेटी के अध्यक्ष बलवंत धानिक ने बताया कि इस बार रामलीला के साथ लव कुश कांड का मंचन भी किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक पात्रों से प्राथमिक विद्यालय, बेड़ीनाग में सायं सात से दस बजे तक संपर्क करने को कहा है।
गंगोलीहाट में रामलीला कमेटी की बैठक में 21 अगस्त से तालीम करने का निर्णय लिया गया। आरपी साह की अध्यक्षता और किशन उप्रेती के संचालन में आयोजित बैठक में तय किया कि तालीम मंदिर कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र रावल के आवास में होगी। बैठक में श्यामाचरण उप्रेती, तबलावादक विशाल कुमार, मनोज रावल, शंकर रावल, मुकेश रावल आदि मौजूद थे।