फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय में 1020 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अब तक स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में कुल 1020 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती ने बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर में 250, बीएससी में 320 और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 50 प्रवेश हुए। स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में सभी विषयों में 400 प्रवेश हुए। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश की तिथि दो दिन बढ़ाई गई है। बुधवार को भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। कुमाऊं विश्वविद्यालय के मानकों के अनुसार पूर्व में एक शिक्षक पर बीएससी में 60 और बीए में 80 विद्यार्थियों का प्रवेश था।

बीएससी में अब मानक बढ़ाकर प्रति शिक्षक 80 विद्यार्थी कर दिए गए हैं। अब बीएससी प्रथम सेमेस्टर में 600 और बीए में प्रथम सेमेस्टर में एक हजार छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जा सकेगा। सिमलगैर बाजार स्थित एक्सिस बैंक में भी ऑनलाइन फार्म जमा करने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें