फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज शिक्षक, कर्मचारी सड़क पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 13 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित कर्मचारियों और शिक्षकों ने जिला मुख्यालय से लेकर तहसील मुख्यालयों में विरोध जताया। साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मुख्यालय में एकजुट हुए कर्मियों ने रामलीला मैदान में धरना दिया। आंदोलित शिक्षकों और कर्मचारियों ने कहा कि वे 17 सालों से राज्य में सरकारी सेवाओं में योगदान देते आ रहे हैं। दूसरी ओर कर्मी कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। लंबे समय के इसके खिलाफ आवाज उठाई जा रही है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है।

इसके बाद कार्मिकों ने रामलीला मैदान से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस बीच उत्तराखंड जल संस्थान के संविदा श्रमिक संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट, मंडलीय सचिव गोविंद सिंह डीनिया ने मौके पर समर्थन का एलान किया। इस दौरान मोर्चा संयोजक प्रहलाद सिंह, सचिव रवि पचौरी, केसी पंत, प्रदीप भट्ट, उम्मेद बिष्ट, बीबी पांडेय, घनश्याम जोशी, प्रवीण रावल, जितेंद्र वल्दिया, दिनेश गुुरुरानी, पीसी पाटनी, विजेंद्र लुंठी, आरडी पुनेठा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें