फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं को दी तैराकी, आपदा से बचाव की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीएडीपी योजना के तहत केएमवीएन का रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशिक्षुओं ने बौतड़ी से घाट तक रिवर रन किया। निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने सुबह प्रशिक्षु छात्राओं को योग और प्राणायाम कराया। मूनाकोट, मुनस्यारी विकासखंड की चौदह छात्राओं को पैडलिंग, आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। प्रशिक्षुओं ने हिमालय बचाओ अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाया। प्रशिक्षण रिवर गाइड भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पद्म सिंह, अजय धामी, दीपक बिष्ट, वेदप्रकाश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें