पिथौरागढ़। शिक्षा विभाग के सरकारी आवास की बदहाली पर कर्मचारी भड़क गए हैं। उन्होंने अधिकारियों पर समस्या की सुध न लेने का आरोप लगाया। साथ ही दस दिन में आवासों की मरम्मत न होने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
शनिवार को टकाना स्थित शिक्षा विभाग की कॉलोनी के कर्मचारी परिवार ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि कॉलोनी वर्ष 1990 में बनी थी। तब से आवासों की मरम्मत नहीं की गई है। इन आवासों में आठ कर्मचारियों के परिवार रहते हैं।
रखरखाव और मरम्मत के अभाव में आवास बेहद जर्जर हाल में हैं। इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस दौरान विक्रम वाल्मीकि, धीरज कुमार, नरेंद्र टम्टा, किशोर कुमार, नीरज कोहली, सुरेश ओझा, आशा, दीपा आदि थे।