पिथौरागढ़। एनएसयूआई सेमेस्टर प्रणाली के विरोध में उतर आई है। संगठन ने प्रणाली को छात्र हितों के खिलाफ बताया है। कुविवि से प्रणाली को समाप्त करने की मांग उठाई है। ऐसा न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
शनिवार को एनएसयूआई प्रदेश महासचिव दीपक तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए और सेमेस्टर प्रणाली पर विरोध दर्ज कराया। इसके साथ ही कुविवि कुलपति और उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुविवि प्रशासन ने छात्रों पर सेमेस्टर प्रणाली थोपी है। इससे छात्रों को परेशानी हो रही है। इस दौरान राहुल लुंठी, मुकेश जोशी, कमलेश सिंह, ईशू धामी, अक्षय लुंठी, कमल भंडारी आदि थे।