फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बिशुंग स्थित डेल माउंट स्कॉलर्स स्कूल का पांचवां वार्षिकोत्सव धूूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हैरत अंगेज योगासन और मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट नवीन मुरारी और कैप्टन प्रहलाद सिंह मेहरा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान शत-प्रतिशत उपस्थिति पर अर्पिता फर्त्याल, स्वच्छता में दिव्यांशु फर्त्याल और शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर कनक फर्त्याल को पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक पंकज मुरारी ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली गीत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशामुक्ति पर आधारित जागरूकता नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि भूपेश देव, पूरन सिंह करायत, शीशराम मुरारी, संजय मुरारी ने छात्र छात्राओं को आशीर्वाद दिया। वहां जगदीश जोशी, सविता रावत, कविता मुरारी, भावना मुरारी, दीपा मुरारी, विनीता ढेक, सोनी ढेक, जीवानंद मुरारी, मुकेश फर्त्याल, दीक्षा मुरारी, नितिन मुरारी, देवकी देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें