फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर के 100 मीटर क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रशासन ने कलक्ट्रेट परिसर के 100 मीटर के दायरे पर धरना-प्रदर्शन, रैली, जुलूस निकालने और राजनीतिक आंदोलनों से जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने धरना-प्रदर्शन आदि आंदोलनों के लिए टकाना स्थित रामलीला मैदान को अधिकृत किया है। कलक्ट्रेट पर आंदोलन और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर पाबंदी है। बाकायदा परिसर में इस संबंध में चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है, लेकिन लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि प्रदर्शनकारी और आंदोलनकारी सीधे कलक्ट्रेट में प्रवेश कर रहे हैं। परिसर में ही प्रदर्शन आदि किया जा रहा है। इससे कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। कलक्ट्रेट परिसर में व्यवधान को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। एसडीएम संतोष कुमार पांडेय का कहना है कि प्रतिबंध की अनदेखी करने वालों पर हाइकोर्ट के निर्देशों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें