फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंतोत्सव के सैनिक सम्मेलन में विदेश राज्यमंत्री शिरकत करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में 19 से 24 फरवरी तक हो रहे सीमांत वसंतोत्सव में 20 फरवरी को होने वाले पूर्व सैनिक सम्मेलन और शहीद सम्मान समारोह में पूर्व थल सेनाध्यक्ष विदेश राज्यमंत्री विक्रम सिंह शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर (अवकाश प्राप्त) दान सिंह वल्दिया ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आयोजन में भारी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहेंगे। रिटायर्ड कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया ने बताया कि वसंतोत्सव में पूर्व सैनिकों के लिए स्टाल लगाया जाएगा और उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। रिटायर्ड कैप्टन महादेव भट्ट ने कहा कि कैंटीन व्यवस्था और स्वास्थ्य चिकित्सा सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

बताया गया कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के संबंध में एक अस्थायी हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। पूर्व सैनिक अपनी समस्याएं फोन नंबर 9639683060 पर दर्ज करा सकते हैं। वार्ता में रिटायर्ड सूबेदार मेजर देब सिंह भाटिया, सूबेदार मेजर गंगा सिंह सौन, गोविंद सिंह बिष्ट, भुवन वल्दिया, चंचल सिंह भंडारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें