फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच ग्रीन सिटी की टीम ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
स्व. विमल जंगपांगी मेमोरियल सेवन ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में ग्रीन सिटी ने मलयनाथ एक्सप्रेस को पराजित किया। रामलीला मैदान में चल रही प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष कवींद्र साही ने किया। उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए ग्रीन सिटी ने सात ओवरों में 37 रनों का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन


बाद में बल्लेबाजी करते हुए मलयनाथ एक्सप्रेस की टीम मात्र 27 रन जुटाकर आउट हो गई। अंपायर मंगल खंपा, धर्मेंद्र टोलिया थे। प्रतियोगिता के प्रायोजक डॉ. कैलाश जंगपांगी ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता टीम को 20 हजार, उपविजेता को 10 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इस दौरान मलयनाथ यूथ क्लब के अध्यक्ष पंकज कन्याल, किशोर जंगपांगी, पवन वर्मा, जितेंद्र मर्तोलिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें