फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर गरजे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 23 सूत्री मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का कार्य बहिष्कार और धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। कलक्ट्रेट परिसर, धरना स्थल पहुंचे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन


धरना स्थल में घटक संघों ने बृहस्पतिवार को देहरादून में हुई कोर कमेटी की बैठक में लिए जाने वाले निर्णय के आधार पर आंदोलन की अगली रणनीति के अनुसार कार्रवाई करने पर सहमति जताई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष केसी पंत ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।

इस दौरान संगठन के उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र, जिला मंत्री घनश्याम जोशी, बसंत पांडेय, चंद्रकांत जोशी, योगेश पांडेय, मनोज कुमार, प्रदीप भट्ट, मुकेश उपाध्याय आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें