फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल बाद भी जमतड़ी की पेयजल योजना अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। छीनीगाड़ से जमतड़ी के लिए 68 लाख की लागत से बन रही पेयजल योजना चार साल बाद भी पूरी नहीं हुई है। केवल मुख्य लाइन बिछाकर खानापूर्ति की गई है। पेयजल योजना पूरी न होने से लोगों में पेयजल निगम के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में स्वैप योजना के तहत जमतड़ी के लिए पेयजल योजना स्वीकृत की गई। पेयजल निगम को योजना बनने का जिम्मा दिया गया। इसके लिए ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया, लेकिन चार साल में केवल मेन लाइन का निर्माण हुआ है। पेयजल वितरण के लिए आंतरिक लाइनों का निर्माण नहीं किया गया है।

इस कारण ग्राम पंचायत में पेयजल का गंभीर संकट बना है। गांव के मनोहर सिंह, कालू राम, केशर राम, रवींद्र प्रसाद, रमेश सिंह, दान सिंह, तुलसी देवी, मंजू देवी, भागीरथी देवी का कहना है कि योजना बनाने में पेयजल निगम और ग्राम प्रधान ने अनियमितता की है, इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


उधर, ग्राम प्रधान गोविंद सिंह भंडारी का कहना है कि योजना में 35 लाख रुपये का भुगतान हुआ है। इस रकम से पाइप लाइन बिछी है। अवशेष धन नहीं आया है। पेयजल निगम के सहायक अभियंता गोविंद बल्लभ पाटनी कहते हैं कि जिला योजना से पेयजल योजना स्वीकृत थी। पहले चरण में जो धन मिला, उससे काम हो गया है। धन मिलने पर काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें