फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरा रुबेला रोग प्रतिरक्षण अभियान शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। सोमवार से एक महीने तक चलने वाला खसरा रुबेला रोग प्रतिरक्षण अभियान शुरु हो गया है।
अभियान की शुरुआत न्यू बियरशीबा स्कूल से की गई। अभियान की शुरुआत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने लोगों से 9 माह से 15 वर्ष के बच्चों को खसरा रुबेला के टीके लगवाने की अपील की। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ऊषा गुंज्याल ने बताया कि अभियान एक महीने तक चलाया जाना है। कहा कि गर्भावस्था के दौरान रुबेला रोग होने से नवजात बच्चे को जन्मजात मोतियाबिंद, हृदय रोग, मानसिक दुर्बलता, बहरेपन की शिकायत हो सकती है। जिसके रोकथाम के लिए टीका लगाना आवश्यक है।
विज्ञापन


बताया कि अभियान प्रत्येक सरकारी संस्थानों के साथ ही निजी संस्थानों और गांव, मोहल्ले में चलाया जाएगा। अभियान में शिक्षा, बाल विकास विभाग का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की। उफ मुख्य चिकित्साधिकारी ऊषा जंगपांगी, भाजपा जिला महामंत्री गिरीश जोशी, महिमन कन्याल, मनोज पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें