फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइजिंग स्टार ने मुनस्यारी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देवसिंह खेल मैदान में चल रही नगरपालिका की प्रथम चेयरमैन चल बैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में वैष्णवी राइजिंग स्टार ने मुनस्यारी ब्वॉयज को 4-1 से हराया।
विज्ञापन


राइजिंग स्टार ने 10वें, 14वें और 20वें मिनट में गोल किया। मुनस्यारी की टीम ने 24वें मिनट में गोल किया। दूसरे हाफ के अंत में राइजिंग स्टार की टीम ने एक और गोल कर स्कोर 4-1 कर दिया। मुनस्यारी की टीम ने गोल उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन गोल नहीं कर पाए। निर्णायक चंद्र सिंह धामी, नवीन खत्री, गोपाल मेहता थे।

शनिवार का मुकाबला एफएफसी और विण के बीच होगा। इससे पहले जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी, विशिष्ट अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष तपन रावत ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। आयोजक समिति की ओर से पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें