फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध प्रभावितों को कानूनी मदद देगी अधिवक्ता संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अधिवक्ता संस्था ने पंचेश्वर बांध के विरोध में आवाज उठा रही महाकाली की आवाज संगठन को आश्वस्त किया है कि वह बांध प्रभावितों को पूरी कानूनी मदद देगी और पंचेश्वर बांध के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन का पूरा समर्थन करती है।
विज्ञापन


जिला अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट ने संगठन के संयोजक शंकर खड़ायत को लिखे पत्र में कहा कि पंचेश्वर बांध में कई तरह की विसंगतियां हैं। बांध की डीपीआर, विस्थापन की नीति, मुआवजे को लेकर लोग आंदोलित हैं। इन मुद्दों को लेकर हो रहे आंदोलन को अधिवक्ता संस्था पूरा समर्थन करेगी।

भट्ट ने कहा कि भूकंप की दृष्टि से जोन 5 में बनने वाले बांध निर्माण की फिर से समीक्षा की जानी चाहिए। प्रभावित होने वाली आबादी के अधिकार बहाल रहने चाहिए। जिला अधिवक्ता संस्था की ओर से दिए गए समर्थन पर महाकाली की आवाज संगठन के संयोजक शंकर खड़ायत ने आभार जताया। महाकाली की आवाज संगठन ने डूब क्षेत्र के सभी 89 गांवों में अपनी इकाई गठित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


हर ब्लॉक मुख्यालय में जनसुनवाई हो
पिथौरागढ़। धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि पंचेश्वर बांध की जनसुनवाई हर विकासखंड मुख्यालय में होनी चाहिए। साथ ही यह भी तय किया जाए कि यदि दूरदराज गांवों के लोग ब्लॉक मुख्यालय न आ सकें तो उनके गांव में ही जनसुनवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक बांध के संबंध में लोगों की स्पष्ट राय सामने न आ जाए, तब तक इसका निर्माण न किया जाए। विधायक ने कहा है कि वह इस मुद्दे को लेकर लगातार सरकार से पत्र व्यवहार कर रहे हैं। यदि जनता के हितों के साथ खिलवाड़ हुआ तो उसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें