फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में बारिश से 12 सड़कें बंद

विज्ञापन
रोखड़ में बदली मुनस्यारी के चौना-इमला जोशा सड़क से गुजरती जीप - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण 12 से अधिक सड़कें बंद चल रही हैं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जौलजीबी - मुनस्यारी सड़क के बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुनस्यारी ब्लाक के जोशा गांव में भूस्खलन से भावना देवी के मकान की सुरक्षा दीवार ढह गई है। जिससे मकान को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण पिथौरागढ़- तवाघाट, तवाघाट- घटियाबगड़, तवाघाट- सोबला, मदकोट- फाफा, मेलडुंगरी- मेल्कू, बांसबगड़-माणीधामी, नाचनी-भैसकोट, बांसबगड़ - माणीधामी, नाचनी-भैसकोट, बांसबगड़- कोटा पंद्रहपाला, बंगापानी- जाराजीबली, मदकोट- दारमा, संगौड़- दशौली, मुनस्यारी- मिलम सड़क बंद चल रही है। सड़कों के बंद होने के कारण करीब 15 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा है। लोगों ने शीघ्र बंद सड़कों को खोलने की मांग की है। जोशा गांव में भूस्खलन के कारण भावना देवी के मकान को खतरा पैदा हो गया है। 2013 की आपदा में भी उनका मकान ध्वस्त हो गया था। विधायक हरीश धामी ने एसडीएम से राजस्व विभाग की टीम को गांव में भेजकर नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश
मुनस्यारी- 56.00 मिमी
धारचूला- 44.60 मिमी
डीडीहाट- 9.50 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें