फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 वीरांगनाएं और 150 पूर्व सैनिक सम्मानित

Sun, 18 Dec 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
झौलखेत मैदान में वीरांगना को सम्मानित करते भाजपा नेता प्रकाश पंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजयुमो की ओर से रविवार को झौलखेत खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 12 वीरांगनाओं और 150 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश पंत ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने पहले देश की सेवा की और रिटायर होने के बाद वह समाज की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन


पंत ने कहा कि कई पूर्व सैनिकों ने स्वरोजगार, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन की दिशा में बेहतरीन काम किया है। इससे एक ओर पूर्व सैनिकों को आजीविका का साधन मिल गया और दूसरी ओर वह समाज के लोगों के लिए भी प्रेरणा का काम कर रहे हैं। उन्होंने सैन्य विधवाओं (वीरांगनाओं) को सम्मानित करते हुए कहा कि देश और समाज को ताकत देने में उनकी हमेशा जरूरत रहती है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमेश महर ने कहा कि पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के सम्मान में इस तरह के कार्यक्रम लगातार जारी रखे जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें