फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 80 सीटों के लिए 1159 विद्यार्थियों में मुकाबला

Thu, 19 Nov 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय मर्सोली में कक्षा छह में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों में होड़ है। वहीं राजीव नवोदय विद्यालय विद्यार्थियों के लिए तरस रहा है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्तमान में 510 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं और सिर्फ 50 सीट खाली हैं। राजीव नवोदय विद्यालय में 420 सीट के सापेक्ष 174 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं जबकि 246 सीट रिक्त हैं।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में 80 सीटों पर प्रवेश होने हैं। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को होगी। विद्यालय में प्रवेश पाने की उम्मीद में 1159 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। अंदाजा लगाया जा सकता है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थियों में होड़ है जबकि जिले में संचालित राजीव नवोदय विद्यालय में रिक्त सीटों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। हर विकासखंड में एक केंद्र होगा और विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

छात्रावास की कमी छात्रसंख्या कम होने का कारण
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट में संचालित राजीव नवोदय विद्यालय में छात्रसंख्या घटने के पीछे का बड़ा और प्रमुख कारण छात्रावास की कमी है। विद्यालय में मौजूद एकमात्र छात्रावास की क्षमता 120 की है जबकि 170 विद्यार्थी इसमें रह रहे हैं। छात्रावास न होने से अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला करने से हाथ पीछे खींच रहे हैं। इस विद्यालय में दो छात्रावासों के निर्माण का प्रस्ताव शासन में धूल फांक रहा है।
विज्ञापन


इन केंद्रों में होगी जवाहर विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
जीआईसी बेड़ीनाग, जीआईसी धारचूला, जीआईसी डीडीहाट, जीआईसी गंगोलीहाट, जीआईसी कनालीछीना, जीआईसी पीपलकोट, देवसिंह इंटर कॉलेज पिथौरागढ़, जीआईसी मुनस्यारी।


जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 28 नवंबर को परीक्षा होगी इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। हर विकासखंड में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी सीटों पर प्रवेश होंगे। -अमित उप्रेती, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, मर्सोली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें