फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के संजीव क्षेत्रीय अध्यक्ष बने

Thu, 19 Nov 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की क्षेत्रीय इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार को चुना गया। बृहस्पतिवार को परिषद कार्यालय में चुनाव में कर्मचारियों की सहमति और सहभागिता से नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट को चुना गया। इसके अलावा परिषद की कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर अन्य कर्मचारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संगठन की मजबूती और एकजुटता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी हित, अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। जायज मांगों को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। इस मौके पर अनेक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें