फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटते समय पहाड़ी से गिरकर महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी में पहाड़ी पर घास काटते समय फिसलने से एक महिला खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


मुनस्यारी में 68 वर्षीय तुलसी देवी सोमवार को पहाड़ी पर जानवरों के लिए घास काट रही थी। इसी दौरान वह फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। पास ही सड़क में काम कर रहे सीमा सड़क संगठन के मजदूरों ने महिला को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। महिला के परिजनों ने 108 नंबर पर फोन किया। एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में घायल तुलसी देवी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें