फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति न देने का मामला जिलाधिकारी के सामने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उपनल द्वारा अनुसेवक पद पर नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद भी नियुक्ति न देने का मामला दिव्यांग ने जिलाधिकारी के सामने उठाया है।
विज्ञापन


क्वेराली (त्रिपुरादेवी बेड़ीनाग) निवासी पूरन सिंह खाती ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वह दिव्यांग और पूर्व सैनिक आश्रित है। वह वर्ष 2002 से त्रिपुरादेवी हाईस्कूल में अवै तनिक अनुसेवक के पद पर कार्य कर रहा है। उसका पांच लोगों का परिवार है। 4 फरवरी 2019 को उपनल के माध्यम से उन्हें उक्त स्कूल में अनुसेवक के पद पर नियुक्ति दी गई, लेकिन उन्हें नियुक्ति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन



उन्होंने 10 दिन के भीतर प्रकरण में कार्यवाई न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय में भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। पूरन सिंह खाती ने बताया है कि जिलाधिकारी डॉ .विजय कुमार जोगदंडे ने प्रकरण की जांच कराकर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें