फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितीय अनियमितता के आरोपों की जांच को रतोली गांव पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। विभिन्न निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच करने को लेकर जिला विकास अधिकारी कनालीछीना विकासखंड के रतोली गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


कनालीछीना के रतोली गांव निवासी कवींद्र दिगारी, कुंडल सिंह, भवान सिंह, पूरन सिंह, हर सिंह और आनंद सिंह ने ग्राम सभा में किए गए विभिन्न विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान द्वारा समय पर खुली बैठक आयोजित न करने, आय-व्यय का लेखा-जोखा उपलब्ध न रखने, पंचायत भवन के निर्माण में लीपापोती कर बजट खपाने, मनरेगा के कार्यों को बाहरी मजदूरों से कराने सहित तमाम आरोप लगाए गए थे। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की मिली भगत से धनराशि के दुरुपयोग की शिकायत भी की थी।

वित्तीय अनियमितता के आरोपों की शिकायत पर जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी ने रतोली गांव पहुंचकर विभिन्न निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने मौके पर जाकर मनरेगा सहित अन्य मदों से बनाए गए निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कनालीछीना के खंड विकास अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन



गांव में किए गए निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया है। ग्राम पंचायत और विकासखंड में विकास कार्यों और भुगतान संबंधी अभिलेखों का मिलान कराया जा रहा है। किसी तरह की अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- गोपाल गिरी, जिला विकास अधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें