फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग में आए दिन लग रहे जाम से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। मुख्य बाजार में आए दिन लग रहे जाम से राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन से जाम की समस्या से निजात दिलाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों से आवाजाही काफी अधिक होती है। बाईपास होने के बावजूद अधिकांश वाहन मुख्य बाजार से ही हो कर गुजरते हैं। इसके चलते लगने वाले जाम से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दोपहर को बैंक चौराहे पर सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों से जाम लग गया।

इससे सड़क के दोनों किनारों पर दर्जनों वाहनों की कतार लग गई। जाम से लंबी दूरी के वाहनों में सवार लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आधे घंटे से अधिक समय की मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। यदि बड़े वाहनों को बाईपास से भेजा जाए तो वाहनों के जाम से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें