गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। तहसील क्षेत्र के उपराड़ा निवासी पूरन चंद्र पंत ने पुत्र की मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। उन्होंने अनदेखी करने पर तहसील में धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
पूरन चंद्र का कहना है कि उनका इकलौता पुत्र दिगंबर पंत रामनगर में प्राइवेट नौकरी करता था। 23 नवंबर को उसकी मौत हो गई। फर्म मालिक ने इसकी सूचना घटना के दिन रात आठ बजे उन्हें दी। उन्होंने दिगंबर के कुछ साथियों के साथ गर्जिया मंदिर जाने और वहां से लौटने के बाद जहर खाने की बात कही। जब वह दूसरे दिन रामनगर अस्पताल पहुंचे तो तब तक उनके पुत्र की मौत हो चुकी थी। उन्होंने आशंका जताई कि उनके पुत्र को किसी ने जहर खाने के लिए विवश किया होगा।