फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबीसी और डीडीहाट ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सोर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बाराबीसी वारियर्स और डीडीहाट लायंस ने मैच जीते।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले मैच का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बाराबीसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 191 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गंगोलीहाट टाइगर्स 156 रन ही बना सकी। बाराबीसी ने 35 रनों से मैच जीत लिया। बाराबीसी के रोहित मेहता 37 गेंदों पर 70 रन की शानदार पारी खेल मैन ऑफ द मैच रहे।

प्रतियोगिता के दूसरे मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरि गोस्वामी ने किया। डीडीहाट लायंस ने 246 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में उतरी मुनस्यारी टापर्स 189 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच डीडीहाट के लक्ष्मण कफलिया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मण ने चार ओवर में 47 रन देकर पांच विकेट झटके। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक प्रेम सिंह बिष्ट, बीडी नियोलिया, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष तपन रावत, हेमराज बिष्ट, जनार्दन उप्रेती, दान सिंह वल्दिया, व्हील चेयर क्रिकेटर राज धामी, पुष्कर चंद रजबार, मनोज कुमार जोशी, गौरव बिष्ट, मनोज माहरा समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें