पिथौरागढ़। भाजपा ने पार्टी का 38वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बिशन सिंह चुफाल ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिला महामंत्री महिमन कन्याल के संचालन में हुए कार्यक्रम में ललित पंत, उमा पांडेय, गणेश भंडारी, बसंत जोशी, खुशाल सिंह पिपलिया, इंद्र लुंठी, उमेश महर, गंगोत्री दताल मौजूद थे।
उधर, मूनाकोट में पूर्व प्रधान मोहन चंद्र बगड़तोली, ललित सौराड़ी, आनंद भट्ट, गिरीश जोशी को सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष दिवाकर जोशी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में भाजयुमो जिला महामंत्री शुभम चंद, ललित रावत, ललित सौराड़ी, हरीश कुमार मौजूद थे।