डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 15 दिनी डीएलएड का प्रशिक्षण शुुरू हो गया है। प्रशिक्षण में पिथौरागढ़, चंपावत एवं बागेश्वर के सेवारत शिक्षक शामिल हैं। मंगलवार को डाइट के प्राचार्य डीएस सती ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर के बच्चों को पढ़ाने के लिए डीएलएड का प्रशिक्षण अनिवार्य है। कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाठक ने बताया कि इस प्रशिक्षण में उपस्थिति का मानक पूरा करने के लिए छूटे शिक्षक भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप रावत ने बताया कि हर सेवारत शिक्षक को डीएलएड प्रशिक्षण में 12 दिन की उपस्थिति अनिवार्य है।