फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान से पहाड़ की बिजली कई घंटों गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी/अस्कोट/डीडीहाट (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी में 18 से अधिक, अस्कोट में 22 घंटे से अधिक तो डीडीहाट और धारचूला की बिजली आपूर्ति करीब 20 घंटे तक बाधित रही। बिजली नहीं होने से लोगों को कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


मुनस्यारी में बृहस्पतिवार शाम 5 बजे बिजली गुल हो गई। अस्कोट में बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे से बिजली नहीं थी। शुक्रवार सुबह 11.45 बजे दोनों क्षेत्रों की बिजली बहाल हुई। बर्फबारी के बीच बिजली नहीं होने से मुनस्यारी में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में भी सीमांत की बिजली व्यवस्था ठप हो जाती है।

वहीं, बृहस्पतिवार शाम 3.45 बजे तूफान के दौरान पेड़ गिरने से कनालीछीना से डीडीहाट को आने वाली 33 केवी की लाइन चार जगह टूट गई, इससे डीडीहाट, धारचूला, थल तहसीलों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने रात में ही खोज लिया था।
विज्ञापन


उधर, यूपीसीएल के उपखंड अधिकारी गिरीश चंद्र पांडे ने बताया कि चर्मा के पास लाइन में पेड़ गिरने से अस्कोट क्षेत्र की बिजली गुल हो गई थी। लाइन की मरम्मत कर दी गई है। मुनस्यारी की लाइन में भी बारिश दौरान लाइन क्षतिग्रस्त होने से व्यवधान आया। इसके अलावा शुक्रवार को 33 केवी लाइन से पेड़ों को हटाकर बिजली व्यवस्था का सुचारु की गई। सुबह करीब 11 बजे डीडीहाट, धारचूला, थल तहसीलों की बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें