फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिने अभिनेता संजय ने मुनस्यारी में उठाया बर्फबारी का लुत्फ

विज्ञापन
संजय मिश्रा ने देखी बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। मुनस्यारी में रविवार को हुई बर्फबारी ने सैलानियों के चेहरे पर रौनक ला दी है। प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने मुनस्यारी पहुंचे बॉलीवुड स्टार संजय मिश्रा ने परिजनों, मित्रों के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

हिमनगरी मुनस्यारी जाड़े में भी गुलजार रहता है। बर्फबारी का नजारा देखने के लिए हर साल जाड़ों में देश, विदेश से सैलानी मुनस्यारी का रुख करते हैं। रविवार को ही सिने अभिनेता संजय मिश्रा अपने परिजनों, मित्रों के साथ मुनस्यारी पहुंचे हैं। रविवार की शाम हुई बर्फबारी से पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा समेत तमाम हिम चोटियां बर्फ से लकदक हो गईं। सुबह से ही सैलानी बर्फ का आनंद लेने के लिए होटल के कमरों से बाहर निकलने लगे। सिने अभिनेता संजय मिश्रा भी अपने परिजनों के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए सुबह ही होटल से बाहर आ गए। मिश्रा ने परिजनों, मित्रों के साथ बर्फ के साथ खूब अठखेली की। फोटो खिंचवाए। मुनस्यारी के सौंदर्य से अभिभूत सिने स्टार संजय मिश्रा ने कहा कि मुनस्यारी में आकर हमेशा एक अलग सुकून मिलता है। मुनस्यारी का पर्यटन के क्षेत्र में लाभ उठाया जाना चाहिए। अभिनेता मिश्रा की मां मीरा मिश्रा ने मुनस्यारी को सुंदर बताते हुए कहा कि इस स्थल में सुविधा बढ़ने से सैलानियों की संख्या में इजाफा होगा। इस दिशा में कदम उठाए जाने चाहिए। अभिनेता संजय मिश्रा के मित्र आदिल खान ने मुनस्यारी की तारीफ करते हुए कहा कि हिमनगरी का अपना अलग आनंद है।

नाचनी क्षेत्र में ओलावृष्टि से नुकसान
नाचनी। सोमवार सुबह करीब तीन बजे से क्षेत्र में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि हुई। चामी भैंसकोट, मल्ला भैंसकोट, तल्ला भैंसकोट, बासानी में ओलावृष्टि से फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। नाचनी के तमाम गांवों में बारिश हुई। लोगों ने फसलों से हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। कहा है कि फसलों के नुकसान की भरपाई नहीं हुई तो किसान आर्थिक संकट में फंस जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें