थल (पिथौरागढ़)। थल में चल रही उन्मुक्त चंद क्रिकेट प्रतियोगिता में डांगीगांव और थल ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए हैं।
पहले मैच में क्रिकेट क्लब बटरौली ने 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। चंदन ने 38, दीपक ने 30 रन बनाए। नागीमल क्लब डांगीगांव के संजू और लक्की ने दो-दो विकेट लिए, मनोज और ज्ञानी ने एक-एक विकेट लिया। डांगीगांव की टीम ने 13 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गंगा ने 31 गेंदों में 53 रन बनाए। रोहित ने 19 गेंदों में 52 रन बनाए। बटरोली की ओर से टीका और दीपक ने एक-एक विकेट लिया।
दूसरा मैच डुंगरी और महादेव क्लब थल के बीच खेला गया।
थल ने पहले खेलते हुए 168 रन बनाए। नीरज जोशी ने 48, जसवंत ने 21 रन बनाए। दीवान ने 3, अजय ने 2, पवन और चंदन ने एक-एक विकेट लिया। डुंगरी की 100 रन पर आउट हो गई। शाहिल, नीरज ने दो-दो, चंदन, प्रकाश ने एक-एक विकेट लिया। अंपायर शैलेंद्र बृजवाल और प्रमोद महरा, स्कोरर सुरेश चंद थे। आंखों देखा हाल महिपाल टम्टा और सोनू पानू ने सुनाया।