फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर केक काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की 133वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया। कांग्रेस जिला कार्यालय में पूर्व विधायक मयूख महर की मौजूदगी में केक काटा गया। युवक कांग्रेस ने भी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।
विज्ञापन


मयूख महर ने कहा कि पार्टी का 133वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, ऐसे समय में राहुल गांधी का पार्टी अध्यक्ष बनना महत्वपूर्ण है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने भी विचार रखे। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोपाल दत्त सती ने काव्यपाठ किया। संचालन जिला प्रवक्ता दीनू तिवारी ने किया। इस दौरान मनोज ठकुराठी, खीमराज जोशी, भूरे मियां, भुवन पांडे, राजेश शर्मा, जगदीश बिष्ट, नीरज जोशी, गणेश दानू आदि मौजूद थे।

उधर, युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ऋषेंद्र महर, आनंद धामी, निक्कू सिरोला, महेश धामी, शुभम बिष्ट, विरेंद्र धामी, दीपक जोशी, अरुण कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें