फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला ने मूनाकोट को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खेल निदेशालय के सौजन्य से एवं जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित अंडर-17 बालक वर्ग की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। बुधवार को खेले गए प्रतियोगिता के पहले मैच में धारचूला ने मूनाकोट को सात विकेट से हराया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य कोषाधिकारी पंकज कुमार शुक्ला, विशिष्ट अतिथि कोषाधिकारी धनी राम चन्याल ने किया। मूनाकोट की टीम ने 17.5 ओवरों में सभी विकेट गवांकर 147 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में धारचूला की टीम ने 18 ओवरों में तीन विकेट गवांकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया। धारचूला टीम से मनोज बिष्ट ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली। निर्णायक नीरज सौन, देवेंद्र धारियाल, संदीप चंद, आयुष भैसोड़ा रहे।

मैच का आंखों देखा हाल हेमंत राणा ने सुनाया। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को विण-कनालीछीना और बेड़ीनाग-डीडीहाट के बीच मैच होंगे। प्रतियोगिता में देवेंद्र सिंह रावत, नीरज सौन, प्रताप सिंह बिष्ट, यतीश ओझा, महेंद्र सिंह सिर्खाल, जनार्दन सिंह वल्दिया, सुंदर सिंह गड़िया, जगत सिंह महरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें