मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी तहसील की ऊंची चोटियों पर बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हल्का हिमपात हुआ। निचले इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों पर हल्का हिमपात होने के कारण मुनस्यारी में तेज हवा का असर बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल निचले इलाकों में बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। उधर, घाटी वाले इलाकों में सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। अलबत्ता दिन में अभी मौसम सुहावना बना हुआ है।