फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले भुगतान नहीं हुआ तो काम नहीं करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ठेकेदार यूनियन ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि दिवाली से पहले सरकारी कामों का भुगतान नहीं किया गया तो वह कोई भी काम हाथ में नहीं लेंगे। लोक निर्माण विभाग की तरफ ठेकेदारों का करोड़ों रुपये बकाया है। भुगतान न होने से मजदूरों के सामने ज्यादा गंभीर समस्या आ गई है। इसके अलावा सिंचाई विभाग का केंद्र की मद से होने वाला भुगतान तीन साल से अटका है।
विज्ञापन


ठेकेदार यूनियन के जिलाध्यक्ष तारा चंद ने कहा कि जिले में अधिकांश ठेकेदारों ने लोनिवि का काम ले रखा है। लोनिवि ने धन की कमी बताकर अब तक किसी भी ठेकेदार को भुगतान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार अपना पैसा लगाकर सरकारी कामों को कर पाने की स्थिति में नहीं हैं। उन्हें पैसा नहीं मिलने के कारण मजदूरों को भी भुगतान नहीं हो पा रहा है।

इधर, ठेकेदार यूनियन ने यह मुद्दा वित्त मंत्री प्रकाश पंत के सामने भी रखा है। वित्त मंत्री ने भुगतान जल्दी करने का आश्वासन तो दिया है, लेकिन कोई समयसीमा तय नहीं की है। यदि दिवाली तक भुगतान नहीं होता तो ठेकेदारों के साथ ही मजदूरों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें