फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो खो में भाभा हाउस को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मानस एकेडमी की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। झौलखेत मैदान में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में भाभा हाउस ने पहला स्थान पाया। वॉलीबाल में बोस हाउस अव्वल रहा। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ ममता महरा और बालक वर्ग में राहुल कठायत ने जीती।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्रबंध निदेशक कंचनलता पंत ने किया। इस दौरान हुई जलेबी दौड़ में विनय सिंह और हिमांशी, टॉफी दौड़ में वैभव और खुशी, कुर्सी दौड़ में रोहित थापा और श्रेया, 100 मीटर फर्राटा में गौरव और सलोनी ने पहला स्थान पाया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र सिंह बोहरा, प्रधानाचार्य सुनीता रावत, रुचि पोखरिया समेत सभी शिक्षक मौजूद थे। विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें