फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश यात्रा पड़ावों में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रा और छोटा कैलाश यात्रा-2017 के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर यात्रा पड़ावों पर ड्यूटी देने वाले कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुमाऊं मंडल विकास निगम महासंघ की त्रैमासिक पत्रिका महासमर का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजक महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि इस साल 919 यात्रियों ने कैलाश मानसरोवर के और 430 यात्रियों ने छोटा कैलाश के दर्शन किए। इन सभी यात्रियों से स्वच्छता अभियान और हिमालय बचाओ के शपथ पत्र भराए गए। हर यात्री ने मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधरोपण किया।

यात्रियों ने शहीदों के नाम पर दीप जलाए। कैलाश मानसरोवर यात्रा के पड़ावों पर केएमवीएन के कर्मचारी तैनात रहते हैं। यह कर्मचारी यात्रियों के भोजन और आवास की व्यवस्था करते हैं। गुरुरानी ने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित इन पड़ावों पर कर्मचारियों ने विषम मौसम के दौरान जिस तरह यात्रियों की सेवा की, वह प्रशंसनीय है।
विज्ञापन


इस मौके पर यात्राधिकारी रमेश चंद्र जोशी, सहायक यात्राधिकारी दीवान सिंह बिष्ट, महेश कांडपाल, सिर्खा पड़ाव के प्रबंधक ललित सिंह, गाला के गणेश चनियाल, बूंदी के होशियार सिंह, गुंजी के चंद्र सिंह राठौर, कालापानी के महेंद्र सिंह, नाभीढांग के महेंद्र आर्या, कुटी के देवेंद्र पोखरिया, ज्योलिंगकांग के प्रबंधक जीत सिंह जलाल के अलावा स्टोरकीपर प्रताप नाथ, देवबहादुर थापा, हरीश कांडपाल, विजय सिंह चैंसर, पद्म सिंह, दीपक बिष्ट को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अब सभी यात्री पड़ावों को बंद कर अपने मूल तैनाती स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें