फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क धांधली की जांच न हुई तो स्वाधीनता दिवस से आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। काफी समय से विवादों में घिरे गंगोलीहाट-पव्वाधार मार्ग के चौड़ीकरण और डामरीकरण को लेकर लोग लामबंद हो गए हैं। क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर धांधली की जांच न होने पर 15 अगस्त से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शनिवार को नगर पंचायत सभासद किरन पंत, मनोज टम्टा, संजय बोहरा, चारू पंत, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, हेमा देवी, चंद्रशेखर आदि ने एसडीएम वैभव गुप्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि गंगोलीहाट-पव्वाधार सड़क के लिए शासन से 5.47 करोड़ रुपये पीएमजीएसवाई डिवीजन को अवमुक्त हुए हैं। 12 किमी लंबी सड़क पर चौड़ीकरण और डामरीकरण का काम होना था। ऋषिकेश की एक कंपनी के नाम ठेका है। वह कंपनी जिले के एक ठेकेदार के माध्यम से काम करा रही है।

आरोप लगाया कि निर्माणकाल से ही पैरापिट टूटने लगे हैं। स्क्रबर नहीं खोले गए हैं। डामर मिट्टी के ऊपर डाला जा रहा है, जो 15 दिन में ही उखड़ गया है। लाली से पव्वाधार तक डामर उखड़ चुका है। इन लोगों ने कहा कि कार्य पूरा करने की अवधि दो बार समाप्त हो चुकी है, लेकिन पीएमजीएसवाई डिवीजन ठेकेदार से काम नहीं ले पा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी कार्य में कोई सुधार नहीं आ रहा है। सड़क चौड़ीकरण करने के नाम पर सरकारी धन की लूट मचाई गई है। इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें