फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर यशस्वी ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शूटर यशस्वी जोशी (14) ने भारतीय शूटिंग टीम के लिए आयोजित कैंप में 10 पिस्टल की चतुर्थ ट्रायल में 600 में से 565 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन


शूटिंग कोच मनोज जोशी ने बताया कि जून में एक और राष्ट्रीय कैंप पुणे में होना है। अक्तूबर 2019 में जर्मनी में शूटिंग जूनियर विश्व कप आयोजित होगा। यशस्वी के विश्व कप में प्रतिभाग करना लगभग तय है।

बता दें कि यशस्वी जोशी पूर्व में राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में दो कांस्य, नार्थ जोन प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुकी हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कई पदक हासिल कर चुकी हैं। शूटिंग कोच मनोज जोशी ने बताया कि यशस्वी बुल्स आई शूटिंग एकेडमी की प्रशिक्षु है। यशस्वी के साथ ही एकेडमी के तमाम शूटर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। एकेडमी लंबे समय से आर्थिक संसाधनों से जूझ रही है।
विज्ञापन


इस कारण शूटिंग का प्रशिक्षण देना भी मुश्किल हो गया है। कहा कि शूटिंग के क्षेत्र में लगातार मेडल प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को सरकार की ओर से किसी तरह की सहायता नहीं मिल पा रही है। यशस्वी की उपलब्धि पर जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, मुख्य विकास अधिकारी वंदना, जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी, अर्जुन अवार्डी हरि दत्त कापड़ी, पद्मश्री जसपाल राणा, राजेश मोहन उप्रेती आदि ने शुभकामना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें