मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दानू को सोमवार को पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा हिरासत में लेने और उनके साथ अभद्रता करने के विरोध में बृहस्पतिवार को युवाओं ने मुनस्यारी में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
राजकीय महाविद्यालय के अध्यक्ष आन सिंह दानू के नेतृत्व में लोगों ने पुलिस, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इन लोगों का कहना था कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिलने गए दानू को हिरासत में लेने की घटना असहनीय है।
इस तरह के रवैये से कोई भी व्यक्ति समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों के सामने उठाने से हिचकेगा। कहा गया कि इस मामले में 6 मार्च को पिथौरागढ़ में पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में रमेश, मनोज, रूपेंद्र, गोपाल, नरेंद्र आदि शामिल थे।