फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट के धीरज ने जीती 800 मीटर दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अनुसूचित जाति, जनजाति ओपन पुरुष वर्ग की दो दिनी जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हो गई है। अनुसूचित जाति वर्ग में 800 मीटर दौड़ डीडीहाट के धीरज कुमार ने जीती, जबकि बेड़ीनाग के पवन कुमार ने दूसरा और विण के सूरज कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


खेल निदेशालय, उत्तराखंड के सौजन्य से स्पेशल कंपोनेंट प्लान एवं ट्राइबल सब प्लान के तहत हुई प्रतियोगिता में अनुसूचित जनजाति वर्ग की 800 मीटर दौड़ धारचूला के संतोष सिंह ने जीती। इसी ब्लॉक के अर्जुन सिंह ने द्वितीय, भूपेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनुसूचित जाति वर्ग की लंबी कूद में बेड़ीनाग के रोहित कुमार, इसी ब्लॉक के पवन कुमार, विण के सौरभ कुमार, अनुसूचित जनजाति वर्ग की लंबी कूद में मुनस्यारी के दीपक पछाई, इसी ब्लॉक के कैलाश तोमक्याल और धारचूला के उज्जवल नपलच्याल ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। निर्णायक की भूमिका में दिनेश चंद्र पाटनी, यतीश ओझा, दीपक उप्रेती, फकीर सार्की, सरोज, लीलावती जोशी थे।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय यूथ बॉक्सिंग महिला टीम के प्रशिक्षक भाष्कर चंद्र भट्ट, वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी मनोज पुनेठा ने किया। प्रतियोगिता में अनुसूचित जाति के 66 बालक और अनुसूचित जनजाति के 36 बालक प्रतिभाग कर रहे है। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें