फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर के लिए नापनी पड़ती है 15 किमी की दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गुरना क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में रसोई गैस डिलीवरी की कोई सुविधा नहीं है। इन गांवों के लोगों को गैस सिलिंडर के लिए आठ से 15 किमी की दौड़ लगानी पड़ती है। इसमें लोगों का समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट ने बताया कि निशनी, समतड़ा, बेड़ा, खितोली, हड़कांटे, हिमतड़, सेल, सल्ला आदि गांवों में रसोई गैस वितरण की कोई व्यवस्था नहीं है। इन गांवों के लोगों को सिलिंडर खत्म होने पर 15 किमी दूर गुरना या फिर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। गुरना में भी माह में केवल एक दिन ही रसोई गैस का वितरण होता है। ऐसे में कई लोगों को समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल पाते हैं।

कुछ परिवारों को जिला मुख्यालय जाने के लिए समय नहीं मिलने से गैस सिलिंडर के लिए एक माह का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में ग्रामीण लकड़ियों में खाना बनाने को मजबूर रहते हैं। लक्ष्मी भट्ट ने इस समस्या को देखते हुए बेड़ा और सिमली में दो एक्सटेंशन प्वाइंट बनाने की मांग की है। उन्होंने गैस एजेंसी के प्रबंधक को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि इससे लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें