पिथौरागढ़। विण ब्लॉक का खेल महाकुंभ शुरू हो गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख अंजु लुंठी ने किया। खेल महाकुंभ के तहत अंडर-14 आयु वर्ग के बालक, बालिकाओं के बीच प्रतियोगिताएं कराई गईं। बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ कविता रावत ने जीती। अंजलि दूसरे, निकिता भट्ट तीसरे स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग की 100 मीटर की दौड़ हिमांशु बिष्ट ने जीती। प्रदीप टम्टा दूसरे, अभिषेक प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में निकिता ने पहला, सपना भट्ट ने दूसरा, स्नेहा वर्मा ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद में मनीष रावत पहले, सौरभ कन्याल दूसरे, योगेश जोशी तीसरे, बालिका वर्ग में बबीता रावत पहले, रश्मि गिरी दूसरे, शाहीन तीसरे स्थान पर रहीं। वॉलीबाल प्रतियोगिता विण की टीम ने जीती।
प्रतियोगिता संचालन में मीना चंद, दिनेश कुमार, ममता, योगेश जोशी, दिनेश पाटनी, हरीश पंत, सुरेश कलखुड़िया, विक्रम सिंह दिगारी आदि सहयोग दे रहे हैं। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि दीपक लुंठी, मनोज ठकुराठी, मनोज धामी आदि थे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक चंद्र भट्ट ने सभी का आभार जताया।