फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दल के यात्रियों की कैलाश परिक्रमा पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए चौथे दल के यात्रियों की कैलाश परिक्रमा पूरी हो गई है। दल अब कुंगू में मानसरोवर की परिक्रमा में जुट गया है।
विज्ञापन


आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार चौथे दल के यात्री समीर कुमार सिन्हा (66) निवासी पश्चिमी बंगाल का शुक्रवार रात 11 बजे अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। भारतीय और चीनी चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। बताया जाता है कि उन्हें करीब तीन घंटे तक बेहोशी छाई रही। अब वह स्वस्थ हैं। वहीं, पांचवें दल के यात्री नाभीढांग पहुंच गए हैं।

यात्री रविवार को लिपुलेख से तकलाकोट को रवाना होंगे। छठे दल के यात्री नाभी गांव से गुंजी वापस आ गए हैं। यात्रियों की आईटीबीपी के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच की। यात्रियों ने मानसरोवर वन में पौधरोपण भी किया। तीसरा दल वापसी में अभी गुंजी में रुका है। वह रविवार को गुंजी से पिथौरागढ़ पहुंचेंगे।
विज्ञापन


सातवां दल पिथौरागढ़ पहुंचा
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहा सातवां दल पिथौरागढ़ पहुंच गया है। यात्रियों का यहां पहुंचने पर केएमवीएन के गेस्ट हाउस में जोरदार स्वागत किया। यात्रियों को बुरांश का जूस पिलाया गया। दल में 57 यात्री हैं, जिनमें 14 महिलाएं हैं। सातवां दल रविवार को हेलीकॉप्टर से गुंजी जाएगा। यात्रा के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी ने बताया कि यात्री गुंजी रवाना होने से पहले मानसरोवर वाटिका में पौधरोपण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें