फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम के लिए जागरुकता जरूरी: भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। उप प्रभागीय वनाधिकारी एमएम भट्ट ने वनकर्मियों के साथ बैठक आयोजित कर मानव- वन्य जीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरी बताई। उन्होंने इस संबंध में टीमें गठित कर जागरूकता अभियान चलाने को कहा।
विज्ञापन


बेड़ीनाग रेंज के कर्मचारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि जंगलों में भोजन की कमी और अशक्त होने के कारण जंगली जानवर हिंसक हो जाते हैं। इस कारण वह आबादी की तरफ रुख कर पालतू जानवरों और इंसानों में हमला करते हैं। इनसे बचाव के तरीकों से लोगों को अवगत कराने की जरूरत है। वन क्षेत्राधिकारी जेसी जोशी ने बताया कि पेड़ों के अवैध कटान और अवैध खनन रोकने के लिए टीमों का गठन किया गया है। वन्य संपदा की सुरक्षा के लिए रात्रि गश्त की जा रही है। इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। यहां उप वन क्षेत्राधिकारी आरएस महरा, त्रिलोक सिंह भंडारी, शुभम पाठक, गंगा सिंह बोरा, पुष्कर लाल, दिनेश चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें