फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपीट-सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए 23 से होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए राज्य की सिविल सर्विसेज टीमों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबाल, वॉलीबाल व एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय ट्रायल 23 जून से शुरू होंगे।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबाल, वॉलीबाल व एथलेटिक्स के ट्रायल्स 23 व 24 जून को अपराह्न तीन बजे से एसएस वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में होंगे। इसके बाद जिलाधिकारी की ओर से गठित चयन समिति राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए खिलाड़ियों का चयन करेगी। इसके बाद 29 और 30 जून को परेड ग्राउंड और पवेलियन मैदान पर फाइनल ट्रायल में राज्य स्तरीय टीम चुनी जाएगी। एक खिलाड़ी का दो खेलों के लिए चयन हो सकेगा। जनपद स्तर पर ट्रायल के लिए सभी अधिकारियों, कर्मियों को राजकीय विभाग में कार्यरत होने का प्रमाण पत्र लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें