फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की जनता को पुरस्कार समर्पित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। भैंसखाल ग्राम पंचायत में खुली बैठक का आयोजन कर कई प्रस्ताव पास किए गए। एकीकृत जलागम परियोजना में प्रदेश में दूसरा स्थान मिलने पर तीन मई को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा दी गई ट्राफी और प्रमाणपत्र जलागम के कृषि अधिकारी सुरेश मौर्य और ग्राम प्रधान चंद्रकला दानू ने जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन


बताया गया कि ग्राम पंचायत में जलागम से आवंटित 53 लाख में से 38 लाख रुपये खर्च हुए हैं। ग्राम पंचायत में 10 हेक्टेयर में वनीकरण, 5 हेक्टेयर में चारा विकास, 1100 घनमीटर में भूमि संरक्षण का कार्य, जल प्रबंधन के तहत 7 सिंचाई टैंकों का निर्माण किया गया है। इस्राइली सिंचाई पद्धति से गांव की 15 हेक्टेयर भूमि सिंचित करने की योजना बनाई गई। 800 वर्षा जल संग्रहण गड्ढे बनाए गए हैं।

सात पानी के स्रोतों का संरक्षण किया गया। 5 लाख लीटर का वर्षा जल संग्रहण टैंक बनाया गया है। 75 पशुपालकों के वहां पशु नाद और चरी का निर्माण किया गया। 18 लोगों को घास काटने की मशीन उपलब्ध कराई गई है। सब्जी उत्पादन के लिए दो समूहों का गठन ग्राम पंचायत में किया गया है।
विज्ञापन


बैठक में ग्राम विकास अधिकारी दुर्गा राम ने मनरेगा के तहत 15 पशु आवास, 10 मुर्गी बाड़ों का चयन किया। 5 हेक्टेयर वनीकरण के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। दो लोगों के मत्स्य तालाब चयन किए गए। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आशुतोष बाफिला ने आय-व्यय सामने रखा। 5 लोगों के वृद्धावस्था पेंशन के प्रपत्र भरे।

वनबीट अधिकारी रमेश लोधियाल ने वनाग्नि की रोकथाम के लिए रसियाबगड़ की सरपंच तुलसी देवी, भैंसखाल की सरपंच द्रोपदी देवी को 10-10 हजार का पुरस्कार देने का एलान किया। बताया कि वन पंचायतों में कुरी घास उजाड़ने के लिए धन आवंटित किया जाएगा। बैठक में ज्येष्ठ उप प्रमुख यशोदा देवी भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें